फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को लेकर शुरू खेतीखान-चंपावत पद यात्रा संपन्न

विज्ञापन
सड़क की मांग को पद यात्रा निकालते चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत-खेतीखान सड़क निर्माण सहित बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति की पद यात्रा संपन्न हो गई है। समिति ने कहा कि इस रोड के बनने से 30 किमी की दूरी घटकर 15 किमी रह जाएगी। गांवों के लोगों को जागरूक करने के साथ पदयात्रियों ने इस सड़क को लेकर आगे भी आवाज उठाने का एलान किया ।
विज्ञापन

खेतीखान से शुरू इस पद यात्रा के जरिये चंपावत-धामीसौन-खेतीखान मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर लोगों को जागरूक करना है। कहा कि इस सड़क के बनने से न केवल दूरी कम होगी, बल्कि पाटी व चंपावत ब्लाक के कारोबारी गतिविधियों में भी इजाफा होगा। पद यात्रा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, संरक्षक हरेंद्र बोहरा, हरगोविंद बोहरा, डीके पांडेय, नवीन मुरारी, हरीश चौधरी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राजेश ओली, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर भूप्पी आदि शामिल थे।
चोटिल हुए संघर्ष समिति अध्यक्ष, रेफर
चंपावत। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी बीच यात्रा में चोटिल हो गए। उनकी नाक की हड्डी टूटी है। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद श्री तड़ागी को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें