फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
चंपावत जिले के देवीधुरा महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा महाविद्यालय छात्र संघ ने बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देरी से आने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या के कारण अनेक छात्र बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने से बच गए हैं। उनका कहना है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए। ताकि प्रवेश पाने से वंचित रह गए छात्रों को भी प्रवेश मिल सके। ज्ञापन देने वालों में छात्र महासंघ सचिव चेतन सिंह चम्याल, गोकुल राम, नीरज जोशी, विवेक विष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें