फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के नियमों का सख्ताई से पालन करवाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा मंत्री और चंपावत जिले के कोविड प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को जिले में किए गए कोविड कार्यों की समीक्षा की। जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से और अधिक तत्परता से कार्य करने व दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कोरोना के इस संकट से बचने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करनी होगी और लोगों को कोविड के नियमों का सख्ताई से पालन करवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर, अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखे और यदि छोटे कर्मचारी पर्यावरण मित्रों, नर्स आदि की कमी हो तो डीएम उचित मानदेय पर कर्मचारियों को लगाएं। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिले में वर्तमान में एक्टिव केस 1345 हैं। जिले में 18 कटेनटमेंट जोन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर आने वाले सभी की शत प्रतिशत सैंपलिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि कोरोना के नियमों का पालन न करने वालों का सख्ताई के साथ चालान किए जा रहे हैं। 4315 लोगों के मास्क न पहनने पर तथा 944 लोगों के सुरक्षित दूरी पर चालान काटे गए तथा 17380 निशुल्क मास्क बांटे गए। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एपीडी विम्मी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी यूसी पाठक, एएमए जिला पंचायत राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कोविड हेल्थ सेंटर में ना पानी ना सफाई
चंपावत। चंपावत के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) में अव्यवस्था के आरोप लगे हैं। इस शिकायत को सोमवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के समक्ष उठाया। मीडिया प्रभारी अधिकारी कोरोना संक्रमित होने से एक सप्ताह से अधिक समय से इसी सेंटर में आइसोलेट हैं। कमियों की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री ने डीएम और सीएमओ से तुरंत व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मीडिया प्रभारी अधिकारी ने फोन पर कैबिनेट मंत्री को जिला अस्पताल में बने कोविड हेल्थ सेंटर की दुर्दशा बताई। फोन पर उन्होंने गंदे शौचालय, सेंटर में पेयजल की कमी, एक जूनियर डॉक्टर द्वारा मरीजों को दिनभर में एक बार परीक्षण करने की बात कही। मरीजों से अस्पताल स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं होने की शिकायत की गई। इन खामियों की जानकारी मिलने पर मंत्री ने डीएम विनीत तोमर और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी से तुरंत व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने कहा कि अस्पताल में पानी की भारी कमी के चलते टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें