चंपावत। कोरोना संक्रमण के दौर में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों और क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों के भोजन, चाय पानी की व्यवस्था जुटाने लगे कोरोना वारियर्स के सैंपल निगेटिव पाए जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन के निर्देश पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सभासद नंदन तड़ागी, लोकेश पुनेठा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह ढेक ने एहतियातन कोरोना टेस्ट कराया है।
बुधवार को उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच के लिए अपने सैंपल दिए। जिनका अस्पताल में मौजूद टूनेट मशीन में परीक्षण किया गया। जिनकी कुछ ही समय बाद रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन और अनलॉक में वह लगातार प्रवासी लोगों की सेवा में जुटे रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमित होने की आशंका बनी रही थी। उन्होंने अन्य लोगों से भी कोरोना की जांच कराने की अपील की है।