फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संगठन का पीपीई किट लेने से इंकार

विज्ञापन
लोहाघाट में चिकित्साधीक्षक डा.जुनैद को ज्ञापन सौंपती आशा वर्कर्स। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए पीपीई किट आदि लेने से आशा वर्कर्स संगठन ने इंकार कर दिया है। आशाओं ने उन्हें 10 हजार रुपये मासिक मानदेय देने के साथ पूर्व में निर्धारित कार्यों के अलावा अन्य कार्य न करने को लेकर सीएमओ को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में मंगलवार को आशा वर्कर्स ने पीपीपी किट आदि न लेने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर के माध्यम से सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी को ज्ञापन भेजा। आक्रोशित आशाओं का कहना था कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने पिछले चार महीनों से कोरोना की परवाह किए बगैर बिना सुरक्षा किट के दिन-रात पूर्णनिष्ठा के साथ पूर्व निर्धारित कार्यों के अलावा एक्टिव सर्वे आदि कार्य भी किया। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोरोना से बचाव के लिए कोई सुरक्षा किट नहीं दिए। अब जब वह एकमुस्त मानदेय की मांग को लेकर एक्टिव सर्वे का बहिष्कार कर रही हैं तो स्वास्थ्य विभाग पीपीपी किट आदि दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग उनको 10 हजार रुपया मानदेय नहीं देता है, तब तक वह पूर्व से निर्धारित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, एएमसी, पीएमसी आदि के अलावा कोई कार्य नहीं करेंगी। ज्ञापन देने वालों में रीता सिंह, पदमा प्रथोली, चंपा राय, रेखा कुंवर, मंजू राय, कौशल्या पांडेय, मीना रावत, आशा देवी, तनुजा, सावित्री सामंत, रेखा बिष्ट, चंद्रकला पाटनी, ममता, गीता, हेमा, कमला, प्रियंका, विनीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें