फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: समर कैंप में मिलेगा संस्कृत भाषा का ज्ञान

Tue, 27 May 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के जीआईसी मडलक में संस्कृत भाषा आधारित समत कैंपस में मौजूद बच्चे। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज मडलक में संस्कृत भाषा पर आधारित सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी विक्रांत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को फन वे लर्निंग शैली के माध्यम से संस्कृत भाषा की बुनियादी जानकारी प्रदान करना है। कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे बाल मैत्री, संवादात्मक तरीके से सिखाना सराहनीय है।
विज्ञापन




शिविर में छात्र-छात्राओं को सरल संवाद, शब्द खेल, श्लोक पाठ, प्रश्नोत्तरी, और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संस्कृत सिखाई जा रही है, इससे वह खेल-खेल में भाषा सीख सकें। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने शिविर का निरीक्षण किया। यहां संदर्भदाता विनोद सिंह धौनी, सहायक शिक्षक शोभना पंत, नीमा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें