चंपावत/लोहाघाट। कृषक महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को किसान रथ न्याय पंचायत स्वांला, डुमडाई, रौलमेल, रैघांव पहुंचे। टीम लीडर कृषि रक्षा अधिकारी ईश्वरी राम, रथ प्रभारी अमित सिंह की अगुवाई में पहला रथ स्वांला न्याय पंचायत के अमोड़ी में पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि गोष्ठी में शिरकत की। किसानों को विभिन्न विभागों की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
न्याय पंचायत डुमडाई के शैलपेडू में टीम लीडर डीएचओ डॉ. हरीश तिवारी के नेतृत्व में दूसरा किसान रथ पहुंचा। वहां हुई कृषक गोष्ठी में किसानों को विभिन्न वैज्ञानिक जानकारियां दी गई। डीएचओ एचसी तिवारी ने किसानों को उद्यान विभाग संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने संरक्षित खेती के तरीके बताए। डॉ. निशांत शर्मा, भूप सिंह आदि ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। गोष्ठी में 101 किसानों ने भाग लिया।
ग्राम प्रधान पूर्णानंद पंत की अध्यक्षता में एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने संचालन किया। कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में तीसरा किसान रथ न्याय पंचायत रौलमेल पहुंचा। ग्राम प्रधान रविंद्र लडवाल की अध्यक्षता में हिमांशु जोशी ने संचालन किया।
गोष्ठी में डॉ. एसपी गंगवार, डॉ. वीके सिंह, प्रदीप पचौली, डॉ. गौरीशंकर बिष्ट ने उद्यान, कृषि, पशुपालन, डेयरी आदि की जानकारियां दी। गोष्ठी में 87 किसानों ने भाग लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव के नेतृत्व में चौथा किसान रथ न्याय पंचायत रैघांव पहुंचा। किसानों को वैज्ञानिकों ने विभिन्न जानकारियां देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।