फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक किरोड़ा से अंदर नायकगोठ से निकलेंगे बाहर

Thu, 22 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रास्ता जाम कर खनिज निकासी करते ट्रकों को रोकते नायकगोठ के ग्रामीणों को समझाते एसडीएम अनिल चन्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी करने वाले ट्रक अब पूर्णागिरि मार्ग के किरोड़ा रोखड़ से खनन क्षेत्र में प्रवेश करेंगे और नायकगोठ मार्ग से खनिज सामग्री लेकर लौटेंगे। इस शर्त पर नायकगोठ के आंदोलित ग्रामीणों ने अप स्ट्रीम से खनिज निकासी करने वाले ट्रकों की आवाजाही पर सहमति व्यक्त की है।  
विज्ञापन

गांव के आंतरिक मार्ग से खनिज निकासी करने वाले ट्रकों की आवाजाही के विरोध में नायकगोठ के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही रास्ता जाम कर तीन घंटे तक खनिज निकासी ठप रखी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के आंतरिक मार्ग से ट्रकों की आवाजाही के कारण उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। पांचवें दिन भी रास्ता जाम किए जाने की सूचना पर एसडीएम अनिल चन्याल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। तय हुआ है कि खनिज निकासी के लिए ट्रक पूर्णागिरि मार्ग से किरोड़ा रोखड़ के रास्ते खनन क्षेत्र में प्रवेश करेंगे और नायकगोठ गांव के आंतरिक मार्ग से निकासी करेंगे। इस बात पर ग्रामीणों द्वारा भी अपनी सहमति जताने के बाद खनिज निकासी सुचारु हो गई है। वार्ता में सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, समाजसेवी आनंद सिंह महर, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, खीमा देवी, नीला देवी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें