भगवान कसम लछिमा मैं छोड़ द्यूलो शराब...
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय कफलांग के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कुमाऊंनी में ‘भगवान कसम लछिमा में छोड़ द्यूलो शराब’...के अलावा ‘आ गये यहां जबां कदम’ देशगीत की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘अपने आजाद भारत की हमको कसम’ देशगीत और बोले कृष्ण कन्हैया नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थानी गीत ‘नंद जी का छैला काली लड़की, प्रेम रतन धन पायो’ और ‘छोड़ो कल की बातें’ आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
बुधवार को मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह लडवाल और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रमेश चंद्र पंत की अध्यक्षता और राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए समारोह में प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इस दौरान वर्ष भर शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रूद्र सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, उमेश भट्ट, पूरन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पूरन जोशी, ग्राम प्रधान संजय रावत, कैलाश पांडेय, सुरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।