फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में चैंपियन बनी किरन और पूजा

Tue, 06 Dec 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
किरन और पूजा चैंपियन बनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया खेलो के तहत तीन दिनी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने किया। पहले दिन बालिकाओं की प्रतियोगिता हुई। फर्राटा में किरन और पूजा पहले स्थान पर रहीं। गत वर्ष की चैंपियन पूजा गोस्वामी ने मशाल रेस पूरी की। पहले तीन स्थान में आने वाले प्रतिभागियों के खाते में 1500, 1000 और 500 रुपए की धनराशि जमा की जाएगी। अगले दो दिन बालकों की खेल प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से गोरलचौड़ मैदान में अंडर 14 फर्राटा में पूजा जोशी, किरन और अंडर 17 में अंजली और सीमा दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी अंडर 14 में लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट अंडर 17 में बाराकोट, चंपावत और पाटी पहले तीन स्थान पर रहे। लंबी कूद अंडर 14 में दिशा, कुसुम और कल्पना अव्वल रहे। गोला फेंक के अंडर 14 में रजनी, कुसुम और ममता अंडर 17 में प्रेमा, अंजली और चांदनी पहले तीन स्थान पर रहे। 

400 मी. अंडर 14 में दिशा, पूजा और प्रियंका, अंडर 17 में बबीता, सोनू और नेहा ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। निर्णायक प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, प्रकाश जोशी, अमित वर्मा, रघुराज देउपा, रचित वल्दिया और दिनेश नेगी थे। राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी एनएस बिष्ट, डीओ हरीश जोशी, बीएस रावत, जसवंत खड़ायत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें