फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किमतोली-रौंशाल सड़क होगी हॉटमिक्स, मिलेगी सहूलियत

Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक में किमतोली-रौंशाल 20 मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। सड़क पर हॉटमिक्स होने के बाद 25 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क बदहाल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्षों से लोग बदहाल किमतोली-रौंशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स की मांग कर रहे थे। 20 किलोमीटर सड़क पर हॉटमिक्स की स्वीकृति मिल गई है। इसमें इसकी लागत 1218.96 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सड़क पर हॉटमिक्स होने से क्षेत्र में मड़, मानाढुंगा, बलाना, बोराबुंगा, बिंडा तिवारी, नाकोट खोलिया, बांकू, चौडला, कुनाड़ी, कमलेडी, सुल्ला, पासम, मटियानी, मंढूवा, डुंगराबोरा, कायल आदि करीब 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए सीएम धामी का आभार जताया है।

सड़क की बदहाल स्थिति का मामला सीएम के सामने रखा था। उन्हाेंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोहाघाट आकर इसकी मरम्मत कराने की घोषणा की थी। सड़क पर हॉटमिक्स होने से आवाजाही सुगम होगी। - एलएम कुंवर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, चंपावत
विज्ञापन


जल्द ही गड्ढों से भरी सड़क से निजात मिलेगी। सड़क पर हॉटमिक्स होने से दर्जनों गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। अब काम होने से बरसात में भी आवागमन सुगम होगा। - सुरेश सिंह, स्थानीय, मटियानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें