चंपावत में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खेल महाकुंभ के दूसरे दिन बालकों की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-10 खो-खो और कबड्डी में न्याय पंचायत खर्ककार्की विजेता रहा। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम खर्कवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुई अंडर-10 कबड्डी में खर्ककार्की विजेता, सिप्टी उप विजेता रहा। आमबाग ने तीसरा स्थान अर्जित किया। अंडर-14 में आमबाग विजेता, खर्ककार्की उप विजेता रहा। सिप्टी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में सिप्टी विजेता पहला, खर्ककार्की उप विजेता, स्वांला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-19 में खर्ककार्की, सिप्टी और स्वांला अव्वल रहे। खो-खो अंडर-10 में खर्ककार्की विजेता, सिप्टी विजेता रहा। 0 अंडर-14 में सिमल्टा विजेता और खर्ककार्की उपविजेता बने। आयोजन में महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, दिनेश शर्मा, मुकेश टम्टा, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, जीवंती देवी, नीतू ढेक, सतीश जोशी, सतीश गहतोड़ी, चंद्रप्रकाश टम्टा, नवीन जुकरिया और कमल गहतोड़ी ने सहयोग दिया।