लोहाघाट में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मैदान में जय मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन-4 शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में खूना बलांई ने चंपावत की राकड़ टीम को हराया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। खूना बलांई की तरफ से दोनों गोल कमल ने किए, जबकि चंपावत के लिए एकमात्र गोल विजय ने दागा।
रेफरी हरीश फर्त्याल, लाइनमैन विनोद वाल्मीकि और अंकित मेहता रहे। आंखों देखा हाल गिरीश कुंवर ने सुनाया। इस मौके पर पूरन सिंह, अजय माहरा, पवन, आशीष, यशपाल कुंवर रहे। मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और विशिष्ट अतिथि गोविंद वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर, गोलकीपर और खिलाड़ी को पुरस्कार देने की घोषणा की।