फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने वनों में अवैध कब्जे पर रोक लगाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। वन पंचायत के वनों में ग्रामीणों के माध्यम से अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। सरपंच ने वनों में हो रहे अवैध कब्जे को रोकने को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच रमेश महरा ने बताया कि इन दिनों मुडियानी, मौराड़ी किस्कोट, रमसानी के वनों में ग्रामीणों ने घास के लिए जगह-जगह जंगलों में घेराबंदी की गई है।
विज्ञापन


यहां तक कि वन पंचायत के जंगलों में भवन बनाने शुरू कर दिए हैं। कई बार ग्रामीणों को इस प्रकार से वनों में अवैध कब्जा न करने को लेकर समझाया गया है, लेकिन ग्रामीणों में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन में वनों में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें