फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखरी सिगरेट के साथ एक को पकड़ा

Sat, 31 Dec 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 दूसरे दिन एसएसबी जवानों ने नेपाल से लाई जा रही 27 हजार की खुखरी सिगरेट के साथ एक तस्कर को  पकड़ा। एसएसबी ने तस्कर को मय सिगरेट खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी धनुषपुल स्थित डी कंपनी की बंगाली बस्ती चेक पोस्ट के जवान प्रभारी कमांडर निरीक्षक कलजी सोढ़ा के निर्देश पर सघन पेट्रोलिंग कर रहे थे। भारत-नेपाल सीमा पिलर (803/1) के समीप उन्हें एक युवक सिर पर कुछ रखकर नेपाल की ओर से घने जंगल के बीच से आता दिखाई दिया। जैसे ही एसएसबी जवान उसके पास पहुंचे उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन  जवानों ने उसे पकड़ लिया। कार्टन में 400 पैकेट नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट के पैकेट मिले हैं।


बंगाली बस्ती चेकपोस्ट प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिगरेट का मूल्य 26800 रुपए है। दबोचा गया तस्कर बनबसा मीना बाजार का रहने वाला लक्ष्मण  को मय सामान खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें