जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। अंडर-19 खो-खो और कबड्डी में मेजबान चंपावत विजेता बना। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण और जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी ने खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
गोरलचौड़ मैदान में अंडर-19 खो-खो और कबड्डी में चंपावत विजेता, लोहाघाट उपविजेता और पाटी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-10 खो खो में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता, पाटी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 और अंडर-17 में चंपावत विजेता, पाटी उप विजेता, लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-10 आयु वर्ग की कबड्डी में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता, बाराकोट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में पाटी विजेता, चंपावत उप विजेता, लोहाघाट तृतीय, अंडर-17 में लोहाघाट विजेता, चंपावत उप विजेता, पाटी तीसरे स्थान पर रहा।
निर्णायक महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, चंदन सिंह अधिकारी, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार और मुन्ना राय थे। आयोजन में कमल गहतोड़ी, किशोर पंगरिया, सतीश गहतोड़ी, नवीन चंद्र, पुष्कर शर्मा, पूरन लाल वर्मा और हरीश पांडेय ने सहयोग दिया।