फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में छाया रहा चंपावत ब्लाक 

Fri, 14 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
खो-खो में छाया रहा चंपावत ब्लाक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में चंपावत ब्लाक छाया रहा। बाद में प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में सब जूनियर वर्ग में चंपावत ने बनबसा को 18-2 से पराजित किया। जूनियर वर्ग में चंपावत ने लोहाघाट को 16-3 से हराया। सीनियर वर्ग में चंपावत ने लोहाघाट को 19-6 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में निर्णायक प्रदीप बोरा, चंदन, रमेश भट्ट, दुर्गेश जोशी, कैलाश टोलिया, महेश तिवारी, जीके जोशी, दीवान कन्याल, मुकेश टम्टा थे।
विज्ञापन


बाद में टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 8 नवंबर से रामनगर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें