फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव में दीपक बने मिस्टर चंपावत 

Fri, 14 Oct 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के लडीधुरा महोत्सव में आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में मिस्टर चंपावत बने दीपक को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास खंड बाराकोट में चल रहे लड़ीधूरा महोत्सव में भारतीय स्टेट बैंक बाराकोट के सौजन्य से आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में दीपक ने मिस्टर चंपावत का खिताब अपने नाम किया। जबकि नितिन मिस्टर हरक्यूलिस मैन और योगी मिस्टर मस्कुलर मैन बने।
विज्ञापन


जिला जिम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. योगेश चतुर्वेदी की पहल पर आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का शुभारंभ पाटी के पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने किया। प्रतियोगिता में लोहाघाट के दीपक कुमार को मिस्टर चंपावत चुना गया। बाद में पिथौरागढ़ और चंपावत की सम्मलित प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के नितिन राठौर मिस्टर हरक्यूलिस और पिथौरागढ़  के ही योगी चौधरी मस्कलुर मैन बने।

बाद में पूर्व मिस्टर कुमाऊं दीवान सिंह खोलिया ने बाडी शो प्रदर्शित किया। निर्णायक डा. योगेश चतुर्वेदी और नरेश कनौजिया रहे। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, जगदीश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, उत्तम सिंह देव, भवानी टम्टा, राम प्रसाद कालाकोटी, निर्मल नाथ, प्रहलाद अधिकारी, प्रकाश राय, प्रकाश अधिकारी, कृष्णा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें