फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 04 Nov 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पाटी/लोहाघाट।
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेतीखान दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। महोत्सव की तीसरी शाम कुमाऊं कला उत्थान समिति खुर्पाताल नैनीताल और श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों (रीठा साहिब) के नाम रही। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियां ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 
विज्ञापन

 
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि गोशनी के ग्राम प्रधान भैरव दत्त ओली, डॉ.लक्ष्मी दत्त ओली, चिरंजी लाल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुमाऊं कला उत्थान समिति खुर्पाताल के दल नायक विनोद कुमार के नेतृत्व में आए कलाकारों ने वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। गायक विनोद कुमार ने ‘अल्मोड़े बाजार कमला, हुड़की बाजी रे घम’, गायिका ललिता मेहरा ने ‘हाय ककड़ी झिले मां नूंण पिसो सिले मां’, ‘ओ भीना कसके जानू द्वारहाट’ गीत की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। टीम में शुभम, सौरभ, पूजा, कविता, दलीप, पवन, सतीश, नवीन शामिल थे।  

इधर श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों के दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में आई टीम ने दैंणा होया खोली का गणेशा हो वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकार नवीन रसीला ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित गीत ‘चेली के बचाया दाज्यू, चेली के पढ़ाया’ प्रस्तुत किया। नीमा विश्वकर्मा ने ‘पारा गों का मोहना तवे में लागो म्यरो मना’ गीत प्रस्तुत किया। दल में कमल, कैलाश, मनोज, बबलू, रवि, प्रियंका, निकिता, नीमा ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मनोज माहरा, जगदीश, सुमित कलखुड़िया, दीपक, श्याम सिंह बोहरा, वासुदेव भट्ट, रमेश माहरा, बची सिंह ,गिरिराज सिंह, प्रकाश बोहरा, कमल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन



खालगढ़ क्षेत्रीय दीप महोत्सव:
नंदा राजजात यात्रा जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के खालगढ़ में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रतिनिधि गोविंद सामंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लोहाघाट से भैरव राय के नेतृत्व में आई कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने नंदा राजजात यात्रा ‘जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला’ वंदना से कार्यक्रमों का आगाज किया। बेबी प्रियंका ने एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। बेबी ने ‘हाय काकड़ी झिले मां, नूया पीसो सिले मां’ गीत खूब सराहा गया। कलाकारों ने ‘मोहना मोहना रटी गौ, छोरा मोहना त्वे परी मेरो दिल अटकी गौ’, ‘रूमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की’ आदि गीत प्रस्तुत किए गए। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी, संजय पांडेय के संचालन में हुए महोत्सव में सतीश चिलकोटी, मोहित पांडेय, चांद सिंह बोहरा, मदन कालौनी, प्रमोद अधिकारी, शिवराज अधिकारी, आनंद सिंह ओली, कुंवर प्रथोली, मनीष भट्ट आदि व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें