टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के फाइनल में खटीमा ने ज्ञानखेड़ा की टीम को पराजित किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी भुवन सिंह कठायत ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
ज्ञानखेड़ा मैदान में खटीमा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 196 रन बनाए। ज्ञान खेड़ा की टीम निर्धारित 15 ओवर में 190 रन ही बना सकी। खटीमा ने छह रन से मैच जीत लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि कठायत और विशिष्ट अतिथि अमन ठाकुर ने मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन कमेटी सदस्य दीपक पचौली, रोहित, पवन चंद, अंशुल पांडे, नीरज चंद, शिवम भट्ट, विकास सिंह, हरिओम सेठी, अशोक पाल आदि मौजूद रहे। संवाद