टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के नेपाल सीमा पर एसएसबी की जांच चौकी से करीब सौ मीटर दूर बाइक पर युवक के साथ आ रहे बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलने पर एसएसबी कर्मियों ने उनको तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
बनबसा सीमा स्थित चेक पोस्ट में तैनात एसएसबी के एएसआई दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि रविवार की दोपहर जांच चौकी से करीब सौ मीटर भारतीय सीमा की ओर एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके उनको अस्पताल पहुंचाया गया था। मृतक की जेब से मिले आधार उनकी शिनाख्त खटीमा के गौहर पटिया, बिगराबाग निवासी धनीराम (65) के रुप में हुई है। बनबसा की एसआई मंदाकिनी राणा ने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर परिजनों से फोन से सूचना दी। मृतक के नेपाल में जाने की बात कही जा रही है। इधर, एसएसबी के साथ आए बाइक चालक तसलीम ने बताया कि वह मृतक को नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 7 के आगे से बाइक से बनबसा की ओर ला रहा था। इस बीच एसएसबी जांच चौकी में उनको उतारा और मशीन से जांच हुई थी। इसके बाद वे बाइक से करीब 100 मीटर आगे जाकर रूके तो बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई थी।