फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर मिला तेंदुए के शावक का शव

Sun, 23 Nov 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेशनल हाइवे पर सिन्याड़ी के पास रविवार को तेंदुए का एक शावक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

सिन्याड़ी क्षेत्र में तीन तेंदुए के शावक घूमते दिखाई दे रहे थे। इसमें से एक शावक एनएच पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ने मृत शावक को देख वन विभाग को इसकी सूचना दी।
उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शाम को सिन्याड़ी में शावक के मृत होने की सूचना मिली थी। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन को मौके पर भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शावक का शव नष्ट किया जाएगा। शावक की उम्र करीब तीन माह की है। अंदेशा है कि उसकी मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें