फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीत खटीमा क्लब अगले पायदान में

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में खटीमा क्लब और तिराहा इलेवन ने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला ने किया। विजेता टीम के गौरव मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में बृहस्पतिवार को उचौलीगोठ टनकपुर की टीम का मुकाबला खटीमा क्लब से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए खटीमा क्लब ने नौ विकेट पर 113 रन बनाए। इसमें शुभम ने 31, गौरव ने 28 रनों का योगदान दिया। उचौलीगोठ के गेंदबाज सचिन ने तीन विकेट लिए। उचौलीगोठ की टीम 114 रन ही बना सकी। टीम के लिए 21 रन किशोर ने जुटाए। खटीमा टीम के गेंदबाज विशाल ने तीन और गौरव ने दो विकेट लिए। वहीं बुधवार शाम खेले गए मैच में हवा क्लब को हरा तिराहा इलेवन अगले चक्र में पहुंचा। हवा क्लब ने 119 रन बनाए नीरज ने 57 रनों का योगदान दिया। तिराहा इलेवन ने 121 रन बना मैच जीत लिया, जंग बहादुर ने 45 रन जुटाए। जंगबहादुर मैन ऑफ द मैच रहे। गजेंद्र सामंत, महेंद्र गोवाड़ी, स्कोरर रविंद्र बिष्ट, सोनू निर्णायक थे। पूरन, नवल किशोर चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक कमेटी के दीपक राज, प्रदीप रावत, बिशन चंद, अजय बहादुर, हिम्मत, करन, कैलाश आदि ने सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन चंद, कमलेश भट्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें