चंपावत। यहां बिलियाचौड़ मैदान में कनलगांव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। सोमवार को चौथे दिन खेल गए दो मुकाबलों में खर्ककार्की एकादश ने मुडियानी इलेवन, जूप एकादश ने राकड़ इलेवन को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि राजेंद्र चौधरी, खीमानंद पांडेय ने शुभारंभ किया। खर्ककार्की, मुडियानी के बीच हुए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए खर्ककार्की ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें पवन कार्की ने 116, विजय ने 46 रनों का योगदान दिया। गौरव, मंगल ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुडियानी की टीम 158 रन ही बना सकी।
इसमें मनोज ने 58, गौरव ने 42 रन बनाए। पवन, बसंत, अमर ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राकड़ की टीम ने 39 रन बनाए, जिसमें गिरीश ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। सचिन ने तीन, हरीश, अमन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूप एकादश की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल गिरि, नितिन पांडेय, हर्षित बिष्ट, हर्षित पांडेय ने अंपायरिंग, ऋतिक गोस्वामी ने स्कोरिंग की। आंखों देखा हाल रघुराज सिंह, पवन बोहरा, रोहित गिरि ने सुनाया।