खनन कारोबारियों और क्रशर मालिकों से वार्ता करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया से वार्ता और क्रशर मालिकों के शारदा से बाहर का खनिज नहीं खरीदने के आश्वासन पर शारदा के खनन कारोबारियों और वाहन मालिकों ने धरना खत्म कर दिया है। उन्होंने सोमवार से खनिज की निकासी शुरू करने का निर्णय लिया है। खनिज बेचने के संकट से गुस्साए शारदा खनन से जुड़े कारोबारी और वाहन मालिक तीन दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
एसडीएम ने शुक्रवार को कारोबारियों और क्रशर संचालकों की बैठक ली। इसमें क्रशर संचालकों ने शारदा से बाहर का खनिज नहीं खरीदने का भरोसा दिया है। क्रशर संचालकों का कहना था कि क्रशरों में खनिज की खरीद अधिक और बिक्री कम होने से खनिज की खरीद बंद करना उनकी मजबूरी है।
उन्होंने बताया कि दोनों क्रशर एक बार में सवा नौ लाख क्विंटल से अधिक खनिज का भंडारण नहीं कर सकते हैं। बहरहाल की मौजूदगी में क्रशर संचालकों के आश्वासन पर आंदोलन खनन कारोबारियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया है। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि शारदा में सोमवार से खनिज की निकासी शुरू कर दी जाएगी। वार्ता में यूनियन अध्यक्ष आनंद महर, कृष्ण सिंह फौजी, नवीन जोशी, क्रशर संचालक अनुज अग्रवाल आदि थे।