बनबसा केवि दो में क्लस्टर मीट शुभारंभ मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित केवि-वन में केवि संगठन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्तर के बच्चों की मिनी स्पोर्ट्स मीट (क्लस्टर मीट) का आयोजन हुआ। इसमें केवि-वन और टू के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सैनिक छावनी के कर्नल पीरे ने क्लस्टर मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए।
बुधवार को केवि-एक और दो के छात्र-छात्राओं की मिनी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। इसमें मेंढक दौड़ बालकों में केवि-टू के छात्र चित्रेश सिंह बिष्ट, केवि-वन के श्रवण, व नैतिक, बालिकाओं में केवि-टू की छात्रा अनुश्का, केवि-वन की उमंग, जलेबी दौड़ में केवि-वन के छात्र जीतेश, केवि-टू के अविनव और रुद्रचंद, बालिकाओं में केवि-टू की जीया, केवि-वन की साइना, केवि-टू की दीपिका, तीन टांग दौड़ (थ्री लैग रेस) में केवि-वन के प्रियांश, करन, सगर, बालिकाओं में केवि-वन की शिवांगी और स्नेहा एवं केवि-टू की छात्रा कुसुम पहले तीन स्थानों पर रहे।
इस मौके पर प्राचार्य बीसी जोशी, एलएस अधिकारी, पीसी पंत, एनसी खत्री, विशाल रावत, ज्योति तिवारी, शैफाली माहेश्वरी, आरएल शर्मा, सूरज सैफी, कमला आदि ने सहयोग दिया।