फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान बाजार में दो आवासीय मकानों में आग लगी

Mon, 06 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यहां से करीब 12 किमी. दूर खेतीखान बाजार में रविवार देर रात दो आवासीय भवनों में एकाएक आग लग गई। आग के कारण गृह स्वामियों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग से एक बाइक भी जल गई है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।  
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब 12 बजे एसबीआई के सामने बसंत कलखुड़िया के मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग फैल गई और हवा की लपटों के साथ आग ने पड़ोस के भवान सिंह और श्याम सिंह के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। बसंत की पत्नी लक्ष्मी देवी ने लकड़ी जलने की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा कि उनके मकान में आग लगी हुई है। उनके शोर मचाने से पड़ोसी वहां एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण महेश पांडेय, भुवन चंद्र, तारा भट्ट, नवीन जोशी, दिनेश पांडेय, प्रकाश पांडेय, दिनेश गहतोड़ी, उमेश्वर सिंह,  मोहन ओली आदि ने आग बुझानी शुरू की। सूचना पर लोहाघाट से पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस टीम में गिरीश बिष्ट, भूपेेंद्र सिंह, गिरीश जोशी, संजय सिंह, उमेश सिंह, हरीश गिरि आदि शामिल थे। बताया जा रहा है कि बसंत कलखुड़िया का परिवार अपने पास के सीमेंट वाले भवन में रहता है और भवान सिंह का परिवार इन दिनों बाहर है। दोनों ही परिवार के लोग अपनी गृहस्थी का सारा सामान इन्हीं भवनों में रखते हैं। सोमवार को थानाध्यक्ष डीएल वर्मा के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें