फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला योजना में चंपावत जिला अस्पताल और टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय का जल्द ही कायाकल्प होगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर इन दोनों अस्पतालों में आईसीयू निर्माण के लिए जिला योजना में रखवाए गए 1.46 करोड़ के प्रस्ताव पर प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने मुहर लगाई है। क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए प्रभारी मंत्री, विधायक और डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन

जिला योजना में कोविड-19 मद से जिला अस्पताल में निर्माणाधीन आइसीयू के लिए 49.54 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। इस अस्पताल में विधायक और स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से चार वेंटिलेटर पूर्व में ही स्थापित करवा दिए गए थे। उधर संयुक्त अस्पताल टनकपुर में भी विधायक निधि से वेंटिलेटर तो स्थापित कर दिए गए थे, मगर आईसीयू की भारी कमी खल रही थी। इसी को देखते हुए विधायक ने जिला योजना में टनकपुर अस्पताल के लिए 96.54 लाख रुपये का प्रस्ताव रखवाया था। मगर डीपीसी की बैठक नहीं होने के चलते मामला अधर में लटका हुआ था। प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय की स्वीकृति के साथ ही दोनों अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
चंपावत जिला अस्पताल में निर्माणाधीन और टनकपुर में आईसीयू निर्माण के लिए जिला योजना में 1.46 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। दोनों अस्पतालों को पूर्व में ही विधायक निधि से वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अस्पतालों की अन्य मूलभूत आवश्यकताएं शीघ्र पूरी कराई जाएगी। कैलाश गहतोड़ी, विधायक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें