बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन में भारत नेपाल में फंसे भारत नेपाल के लोगों की बनबसा सीमा से वतन वापसी का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को 311 लोगों ने इस सीमा से वतन वापसी की। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को नेपाल से 113 भारतीय स्वदेश लौटे, जबकि भारत से 198 प्रवासी नेपाली नागरिक बनबसा के रास्ते नेपाल पहुंचे।