कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक लेते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व उपस?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्टाफ की कमी जल्द दूर होगी। उपनल के माध्यम से कर्मचारियों के खाली पदों पर तैनाती होगी। जल्द ही छात्रावास भी वाईफाई सेवा से जुड़ेगा। यह फैसला शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया है।
बैठक में प्रबंधन समिति के समक्ष विद्यालय के छात्रावास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा गया। खाली पद भरने के प्रस्ताव पर तय हुआ है कि उपनल के माध्यम से कर्मचारियों की अल्पकालिक नियुक्ति की जाएगी। बैठक में समिति ने जिस सामान की आपूर्ति टेंडर में नहीं है, उसे खरीदने, छात्राओं के विद्यालय आने की संभावना पर जरूरी तैयारी करने, कम्यूनिटी किचन और छात्रावास में एसडीआरएफ के रहने से हुई क्षति, रखरखाव के मद में जरूरी सामान खरीदने, विविध मद में अवशेष राशि से छात्राओं के लिए योगा मैट, खेल सामग्री आदि सामान खरीदने कक्ष छह की छात्राओं के आने पर लगाने वाले तैयारी शिविर आदि प्रस्ताव पास किए गए हैं। छात्रावास की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने संचालन किया। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी सत्यनारायण, उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, जिला समन्वयक मोहन सिंह सैलिया, वित्त अधिकारी कैलाश महंत, जेई नगर पालिका लक्ष्मण सिंह बोहरा, दीवाकर भट्ट, पीटीए अध्यक्ष बची देवी, मनु तिवारी आदि थे।