फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई श्रद्धा की डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पावन कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर शारदा घाट पर श्रद्धालु उमड़े। इससे तड़के सुबह से ही माहौल भक्तिमय रहा। महिलाओं ने स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाया। इधर, गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के भी दर्शन किए। नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन को भी पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के शारदा घाट पर पावन शारदा में स्नान के लिए आने का क्रम शुरू हो गया। इस बीच स्नान के बाद पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने सूर्य को जल चढ़ाया। देर सायं तक आसपास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्राली और बस, निजी वाहनों से यूपी के पीलीभीत, बरेली समेत आसपास के खटीमा, टनकपुर, बनबसा से श्रद्धालुओं का आते रहे। शारदा घाट पर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

घाट पर अप्रिय घटना पर अंकुश के लिए पुलिस तैराक दल भी तैनात रहा। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। हजारों की तादात में श्रद्धालु उमड़ने से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत रही। इस बीच जगह-जगह जाम भी लगा। ट्रेनें भी खचाखच भरी पहुंची।
विज्ञापन


उधर, कार्तिक पूर्णिमा पर मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता समेत यूनियन के सदस्य, अनेक चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें