फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं का कराटे प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका इंटर कालेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को जीजीआईसी मैदान में छात्राओं के 45 दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कराटे कोच और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दीपक अधिकारी की ओर से छात्राओं को आपात स्थिति में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या निधि सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण से काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बहुत सी ऐसी जगह है जहां छात्राओं को पैदल जंगलों के रास्ते आना जाना पड़ता है। छात्राएं अगर आत्मरक्षा के तरीके सीख लेंगी तो वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं तथा उनमें आत्मबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें