फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में बाराकोट में कांग्रेस ने पुतला दहन किया

विज्ञापन
मंहगाई के विरोध में बाराकोट में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध, प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिनों-दिनों बढ़ती महंगाई से आम जनता की जेब पर मार पड़ रही है, लेकिन सरकार को जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

बाराकोट कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ने कहा कि गरीब जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है। युवा बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहां पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेश सिंह अधिकारी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण राम, सांसद प्रतिनिधि दीवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हरीश राम, दीवान नाथ, लक्ष्मी देवी, भूपाल सिंह, जगदीश सिंह आदि थे।
टनकपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे। उन्होंने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर शहर के मोतीराम चौराहे पर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहां नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, नासिर हुसैन, भैरव जोशी, अनिल सिन्हा, खालिद अंजुम, गोपाल बिष्ट, कामरान अंसारी, संजय गर्ग, हेम जोशी, अशोक मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें