फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ सात दिनी भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामि? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के प्रसिद्ध ऋषेश्वर मंदिर धर्मशाला में विवाद के बाद सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पिछौड़ा पहनकर आईं महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

इस आयोजन के लिए ऋषेश्वर प्रबंधन समिति शिवालय और स्वामी मोहनानंद में मतभेद हो गए थे। इसलिए प्रशासन ने इन दोनों के आयोजन पर रोक लगा दी थी। अब 12 गांव देवडांगर समिति कथा करवा रही है।
सोमवार को बारह गांव देव डांगर समिति की ओर से आयोजित कथा का कलश यात्रा के शुभारंभ किया गया। कथा आयोजक समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र बिष्ट के निर्देशन में सुबह ऋषेश्वर मंदिर से होकर स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, रामलीला मैदान राम मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर होकर कलश यात्रा का समापन ऋषेश्वर मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

आचार्य प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय, किशोर पुनेठा, नवीन बगौली के पौरोहित्य में गणेश पूजन, शिव पूजन, मूल पाठ, संत पूजन, गौरी पूजन, मातृपूजन, नवगृह पूजन, दिग्पाल पूजन आदि अनुष्ठान किए गए। दोपहर बाद हरिद्वार से आए व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का महात्म्य बताया। अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि मंदिर में रोज सुबह पूजा होगी।
29 अगस्त तक दोपहर दो से छह बजे तक कथा होगी। प्रसाद वितरण होगा। 30 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव और 31 अगस्त को पूर्णाहुति, यज्ञ, भंडारे के साथ समापन होगा। कथा के आयोजन में कोविड नियमों का पालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें