बनबसा विराट दंगल में दांव दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें व्यायाम से जोड़ने को लेकर क्षेत्र में द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता जारी है। तीसरे दिन कलियर शरीफ के पहलवान सलमान ने चंपावत के पहलवान भैरव भट्ट को चित किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां ने किया। विशिष्ट अतिथि गौरव लडवाल, एनएचपीसी के महाप्रबंधक अमिताभ झा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को हाकिम सिंह प्लाट पर द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन अयोध्या के पहलवान बाबा रविशंकर ने हिमांचल प्रदेश के ठाकुर को, पंजाब के पोला पहलवान ने जलंधर के खली को, अयोध्या के बाबा रविशंकर ने राजस्थान के भूकंप को, नेपाल के देवा थापा ने जम्मू के रंगा को, कलियर के सलमान ने दिल्ली के मनजीत को चित किया।
रेफरी की भूमिका गोरखपुर के पहलवान मुन्ना उर्फ टाइगर ने निभाई। कुश्ती प्रतियोगिताओं का संचालन उन्नाव के चांदराम तिवारी ने किया। दंगल को सफल बनाने में आयोजक विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, देवेंद्र ठाकुर, मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, संजय ठाकुर, पंकज भट्ट, राज सिंह भदौरिया, गोयल, गोलू अग्रवाल, मुकेश तिवारी ने सहयोग दिया।