फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सर्दी के मौसम में भी आग में धधका कालाकोट का जंगल

Sun, 03 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सर्दी के मौसम में भी जंगलों में आग लग रही है। बाराकोट ग्राम पंचायत के गल्लागांव के कालाकोट तोक का जंगल आग की चपेट में आ गया। जंगल में रातभर आग धधकती रही। आग से करीब एक हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात से कालाकोट के जंगल में आग धधकती रही। जंगलों में तेजी से फैल रही आग के कारण देवदार, बांज, बुरांश आदि के छोटे पौधे जल कर नष्ट हो गए। जंगल में आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है।
इधर जंगल की आग को बढ़ते हुए देख रविवार सुबह ग्रामीण कालाकोट के ग्रामीण संदीप कुमार, आनंद राम, हिमांशु कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने किसी तरह आग बुझाई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जंगल में आग लगने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें