फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति को रीजनल इनसेंटिव अवार्ड

Sun, 20 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
केवि टू में कार्यरत टीजीटी (विज्ञान) ज्योति जोशी को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संगठन का प्रोत्साहन पुरस्कार (रीजनल इनसेंटिव अवार्ड) से सम्मानित किया है। 15 दिसंबर को देहरादून में राज्यपाल केके पॉल ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया और प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


विद्यालय लौटने पर उनका विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत किया। प्राचार्य हेमंत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए वे प्रेरणा बनेंगी। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र दीप चंद ने उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। 1979 से प्राथमिक शिक्षिका जोशी को 2009 में टीजीटी(विज्ञान) के रूप में प्रोन्नत किया गया।

वह स्काउट और गाइड कैप्टन के रूप में संभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण शिविरों में प्रशिक्षिका भी रह चुकी हैं। ज्योति अफगानिस्तान के काबुल स्थित केवि में ढाई वर्ष और काठमांडू स्थित केवि में साढ़े चार वर्ष अध्यापन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें