फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ के सहयोग से जंगलों में आग बुझाने का मॉक ड्रिल

विज्ञापन
चंपावत में वनाग्रि बुझाने की मॉक ड्रिल में घायल कर्मचारी को स्ट्रेचर से ले जाते एनडीआरएफ कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पहली बार जंगल की आग पर नियंत्रण पाने के लिए तैनात की गई एनडीआरएफ की टीम ने मानेश्वर के समीप तिलोन के जंगलों में आग बुझाने का मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाते हुए एक वनकर्मीं झुलस कर बेहोश हो गया। जिसे तत्काल स्ट्रेचर की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर, डीएफओ मयंक शेखर झा के निर्देश पर जिला प्रशासन, वन विभाग, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, शिक्षा विभाग और पशुपालन विभाग की ओर से प्रतिभाग किया गया। आग बुझाते हुए वनकर्मी कृष्णानंद जोशी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एनडीआरफ की ओर से रेस्क्यू कर घटनास्थल से मुख्य मार्ग में स्ट्रेचर द्वारा पहुंचाकर ऑक्सीजन देकर प्राथमिक उपचार किया गया।
इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी एचएस सेमियां ने कहा कि वनाग्रि की घटना के समय होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने तथा घटनाओं पर त्वरित गति से रिस्पांस लाने के लिए इस प्रकार के मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। इस मौके में राजस्व विभाग का प्रतिनिधित्व तहसीलदार ज्योति नपच्याल, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर भोपाल सिंह महर, रेंजर केआर टम्टा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें