चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। जिले में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह समिति की ओर से गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक शोभायात्रा निकाली गई, जो वापस गोरलचौड़ मैदान पहुंची। वन पंचायत सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और प्रो. दिनेश लोहिया ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वन पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सुरेश विश्वकर्मा, राजू अटियाल, समिति अध्यक्ष प्रमोद टम्टा, संरक्षक मदन राम आर्य, पुष्कर राम, रमेश कुमार, केशव राम आदि शामिल रहे।
इधर, लोहाघाट के आंबेडकर छात्रावास में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता हुई। चेयरमैन गोविंद वर्मा, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक आदि ने विचार रखे। युवाओं ने नगर में रैली निकाली। सीएकेडमी लोहाघाट में प्रबंधक कविराज मौनी के दिशा निर्देशन में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। रीठासाहिब में खुशी राम शिल्पकार सुधारणी सभा और एससीएसटी महासंघ ने बाबा साहेब को याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पनीराम, सुरेश कुमार, रमेश कोहली आदि मौजूद रहे।
इधर, बनबसा में कैनाल कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में कोविड नियमों के तहत डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलजीत वाल्मीकि की अध्यक्षता और महासचिव राहुल कुमार के संचालन में मुख्य अतिथि वाल्मीकि समाज विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि ने बाबा साहेब के मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। मनोज कुमार सागर ने जयंती मनाने में सहयोग किया। वहां महेश वाल्मीकि, कालीचरण, अनिल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुमार आदि थे। उधर, शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।
कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता को याद किया
चंपावत। जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने भी जयंती पर डॉ. आंबेडकर को याद किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी की अध्यक्षता और सभासद रोाहित बिष्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मयूख चौधरी, कृर्ताथ साह, कुलदीप वर्मा, अमन प्रहरी, केशव दत्त भट्ट, दीपक चंद्र, खीमानंद भट्ट, देवेंद्र भट्ट, अमर कुमार मौजूद रहे।
डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलना होगा
पिथौरागढ़। जिले में भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पिथौरागढ़ में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संयोजन समिति ने झांकी निकाली गई। जिले के समस्त विकासखंडों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
बुधवार को आंबेडकर पार्क में संयुक्त संयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम आनंद स्वरूप ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों की शुरूआत की। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन टम्टा और समिति अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला ने कहा कि हमें डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलना होगा। इस मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन शिक्षक बीआर कोहली ने किया। इस मौके पर डीआर राज, गणेश कोहली, जिपं सदस्य गंगोत्री दताल मौजूद रहे। इधर डीएम कार्यालय में डीएम आनंद स्वरूप और पुलिस लाइन में एसपी सुखबीर सिंह ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बेहतर भारत के निर्माण का लिया संकल्प
गंगोलीहाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। आंबेडकर जयंती पर गेस्ट हाउस में नवनिर्मित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण विधायक मीना गंगोला ने किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक बेहतर भारत का निर्माण करना होगा। विधायक मीना ने जीआईसी गंगोलीहाट के वाचनालय के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश कालाकोटी, प्रधानाचार्य जीआईसी शिवदयाल, उपखंड अधिकारी विद्युत पवन रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक आदि मौजूद रहे। इधर, धारचूला में बाबा आंबेडकर समाज उत्थान मंच के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कर स्कूली छात्रों के बीच निबंध और कला प्रतियोगिता कराई। इस मौके पर शंकर सीपाल, विजय फिरमाल, प्रकाश गुंज्याल, जीतू वर्मा, संदीप वर्मा मौजूद रहे। इधर, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कृष्णा गर्ब्याल, भूपेंद्र थापा शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को किया याद
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या के नेतृत्व में मनाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दत्ताल ने आंबेडकर के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, गोविंद प्रसाद, ओपी बेरी, जगजीवन धुरियाल, भूपेश टम्टा, गोलू पाठक मौजूद रहे। इधर केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य कमला निखुर्पा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार ओझा, अरविंद खरवार, शैलेश गुप्त, उत्तम कुटियाल आदि मौजूद रहे। मुनस्यारी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनोहर दरियाल के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष लवराज रावत, दीवान सिंह जेष्ठा, गोकरन, खिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। अनुसूचित जाति संगठन ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली। उन्होंने एसडीएम के माध्यम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बाबा साहेब का छाया चित्र भी भारतीय मुद्रा में लगाने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन गोरखा, संजय कुमार लोहिया, गोपाल कनौजिया, संदीप कुमार, बजीर राम, बद्री राम, ईश्वर कोहली, बसंत राम आदि मौजूद रहे।
देवलथल और बेड़ीनाग में भी मनाई जयंती
देवलथल/बेड़ीनाग। देवलथल के थालगांव में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षक ज्ञानीराम, प्रधान प्रदीप सिंह बसेड़ा, सज्जन लाल मेमोरियल सोसायटी बुंगाछीना के संस्थापक कमल किशोर, प्रधान महेंद्र सामंत, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
इधर, बेड़ीनाग में भी जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, जिपं सद नंदन बाफिला, डीआर टम्टा, जीएल टम्टा, कुलदीप चंद्र, किशोर चन्याल, नवीन चंद्र, पूर्व प्रधान पूरन लाल, प्रेम राम आदि मौजूद रहे।
टनकपुर में भी मनाई गई आंबेडकर जयंती
टनकपुर (चंपावत)। आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में आयोजक समिति के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा मंत्री राकेश वाल्मीकि, राकेश कुमार विश्वकर्मा, वामसेफ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, एससी एसटी फेडरेशन के केशव राम, ओम प्रकाश, संजय कुमार उर्फ चीनू भाई, वामसेफ महामंत्री महेश चंद्र आर्य समिति काफी लोग मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष पूरन महरा, प्रदेश मंत्री किरन देवी, बचन सिंह अधिकारी, पंकज आर्य मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, भैरव जोशी, गोपाल बिष्ट, दयाल सिंह धानिक, सुभाष चंद आदि मौजूद थे।