राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंगाबीड़ में बालिकाओं का एक माह से चल रहा जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। सुनीता, लक्ष्मी, कविता, पूजा, आंचल सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी घोषित की गई। मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने प्रशिक्षण को छात्राओं के लिए काफी उपयोगी बताया।
प्रशिक्षक मयंक गहतोड़ी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किक मारना, पंच मारना, ब्लाक करना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि समेत प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र, शिक्षक रबीश पचौली द्वारा प्रशिक्षण ले रही सभी 41 छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राम सिंह, झूपा देवी, सीता देवी, सुभाष राम, दिनेश राम, किशन चंद्र, कविता सोराड़ी आदि मौजूद थे।