रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद जयपुर उच्च न्यायालय के जज को सरोपा भेंट करते बाबा श्
- फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। जयपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गंगाराम मूलचंदानी ने रविवार शाम को रीठा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाए। उनके साथ उनकी पत्नी विनीता मूलचंदानी भी थीं।
गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने उन्हें बताया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के तप से यहां के कड़ुवे रीठे के पेड़ मीठे हो गए और इसी रीठे को प्रसाद के रूप में भेंट किया जाता है। जज मूलचंदानी लधिया घाटी क्षेत्र की खूबसूरती और शांत वातावरण से अभिभूत दिखे। रीठा साहिब पहुंचने पर पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी, गौरव पांडेय, सीओ ध्यान सिंह, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, जजी के नाजिर नन्हें लाल ने उनकी अगवानी की। संवाद