फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच में मलबा आया, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

विज्ञापन
पिथौरागढ़ मार्ग में खोलका के पास सड़क में गिरा मलबा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। क्षेत्र में हुई बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोलका और घाट के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन भेजकर सड़क खोलने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि सड़क पर आए मलबे को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। इधर पाटी मार्ग पर गर्सलेख के पास सड़क पर चीड़ का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे एक घंटे तक मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पाटी थाने की दरोगा मंदाकिनी राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से सड़क से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु किया। बारिश के चलते चंपावत में ठंड बढ़ गई है। रविवार को यहां न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 19 डिग्री रहा।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा
चंपावत: 13 मिलीमीटर
लोहाघाट:10 मिलीमीटर
पाटी:6 मिलीमीटर
बनबास:5 मिलीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें