फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षित और कार्तिक का जीके सबसे अच्छा  

Wed, 07 Dec 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट के सीआरसी भुमलाई में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत केंद्र (सीआरसी) भुमलाई में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्रों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


संकुल समन्वयक गोविंद बोहरा की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन में हुई प्राथमिक वर्ग की कविता पाठ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय डेंसली ने पहला, मटियाल ने दूसरा, अंग्रेजी कविता पाठ में गंगनौला ने पहला, लोहाघाट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में हर्षित ने पहला, कार्तिक ने दूसरा, उच्च प्राथमिक वर्ग में निखिल पुनेठा ने पहला, पूजा बगौली ने दूसरा स्थान हासिल किया।

शैक्षिक नुक्कड़ नाटक में लोहाघाट व उच्च प्राथमिक वर्ग में फोर्ती के बच्चे अव्वल रहे। निर्णयक और आयोजन में ब्लाक समन्वयक भुवन जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहता, महेश खोलिया, प्रदीप कर्नाटक, संजय सामंत, भगवती भट्ट, कविता मेहता, नगेंद्र जोशी, गीता मुरारी, सुभाष ममगई ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें