फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों के साथ की गई रिपोर्ट से समाज को नई दिशा मिलेगी : डीएम

Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सूचना विभाग में आयोजित विचार गोष्ठी में डीएम नवनीत पांडेय ने कहा कि तथ्यों के साथ की गई रिपोर्ट से समाज को नई दिशा मिलेगी। शुक्रवार को सूचना विभाग में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुई विचार में एसपी अजय गणपति ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से संबंधित खबर से जनता को लाभ मिलेगा। सीडीओ डॉ. जीएस खाती और मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने भी हिंदी पत्रकारिता पर विचार रखे। डीआईओ धीरज कार्की ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, ललित पांडेय आदित्य दास, चंद्रबल्लभ ओली ने भी विचार रखे। पत्रकार सतीश जोशी ने संचालन किया। यहां साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री, राजेंद्र गहतोड़ी, सुरेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह, नवीन देउपा, राजीव मुरारी, पंकज कुमार, रजत सिंह, गौरव जोशी आदि पत्रकार मौजूद रहे।
जिला पत्रकार संगठन ने सम्मानित किया
चंपावत। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकारों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी ने पत्रकारों से क्षेत्र हित और विकास के लिए समर्पित पत्रकारिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें