फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
नौकरी के नाम पर महिला से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ठगों की ओर से साइबर क्राइम के नए-नए तरीके बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। अमर उजाला और पुलिस की ओर से लगातार लोगों को सजग करने पर भी ठगों के झांसे में लोग आते जा रहे हैं। ताजा घटना में नगर की एक महिला नौकरी के नाम पर अपने बैंक खाते से सवा लाख रुपये गवां बैठी है।
विज्ञापन


पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार सुंदर सिंह माहरा की बहू सीमा माहरा को अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन नंबर 08755182940 और शिखा नाम की महिला ने 07417818853 नंबर से फोन किया कि उन्हें घर बैठे 15 हजार रुपये मासिक की नौकरी मिलेगी, जिसके लिए उनसे शुरू में एक हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में लिए गए। इसके बाद धीरे-धीरे दिसंबर से फरवरी तक अलग-अलग दिनों में धन जमा करने को कहा गया, जिसमें वह करीब सवा लाख रुपये तक जमा कर चुकी थी।

बाद में जब कोई पत्राचार या फोन नहीं आया तो सीमा को शक हुआ और उन्होंने अपने ससुर सुंदर माहरा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद माहरा ने पुलिस में तहरीर देकर उक्त ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी नौटियाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें