लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी और राइकोट के प्रसिद्ध मां झुमांधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आठ सितंबर से होने वाले चार दिवसीय महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता और शशांक पांडेय के संचालन में आयोजक समिति ने झुमाधुरी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अध्यक्ष पाटनी ने बताया कि आठ सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ होगा, 11 सितंबर को मुख्य मेला आयोजित होगा। जिसमें पाटन पाटनी और राइकोट महर गांवों से मां भगवती की भव्य रथ यात्राएं निकलेंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय से महोत्सव स्थल तक छोलिया नर्तकों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा, पूर्व प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, गिरीश राम, प्रदीप कुंवर, महेंद्र कुंवर, जगदीश पाटनी, रमेश पाटनी, धन सिंह मौजूद रहे। संवाद