फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमदेश इलेवन ने अगले चक्र में प्रवेश किया

विज्ञापन
लोहाघाट के एबटमाउंट में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि प्रशांत वर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एबटमाउंट में जय मां झूमाधुरी सीजन सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें गुमदेश इलेवन ने राइकोट बी को सात विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे मैच का शुभारंभ उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने किया। राइकोट बी की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 76 रन बनाए। गुमदेश के कमल ढेक ने शानदार गेंदबाजी कर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर गुमदेश इलेवन की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से मैच जीत लिया। विजेता टीम के कमल ढेक मैन ऑफ द मैच रहे। राजू जोशी, सुरेश कुंवर निर्णायक रहे। पवन कुंवर ने आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता के आयोजक आशीष कुंवर, अंकित कुंवर ने सबका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें