फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने लूटा, रोडवेज चालक-परिचालक ने रास्ते में उतारा

Thu, 09 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
जहरखुरानों का शिकार बनने वाले के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अंबाला से पुत्रियों के साथ पिथौरागढ़ जा रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने रोडवेज की बस में शिकार बना डाला। यात्री की जेब से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं, अस्पताल पहुंचाकर मदद करने की बजाय बस के चालक-परिचालक ने पीड़ित और उसकी पुत्रियों को रास्ते में ही उतार दिया। पीड़ित को उसकी बेटियों ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां देर शाम उसे होश आया।
विज्ञापन


ओगला पिथौरागढ़ निवासी दिलीप राणा (47) पुत्र केशव राणा अपनी दो बेटियां और एक बहू के साथ अंबाला से टनकपुर डिपो की बस (यूके 07पीए/2062) में टनकपुर लिए बैठे। अस्पताल में होश आने पर पीड़ित दिलीप ने बताया कि बस में उसकी पुत्रियां और बहू आगे की सीट पर बैठे थे और वह पीछे की सीट में बैठे। उसके पास में नेपाली भाषा में बात करने वाला एक व्यक्ति आकर बैठा।

रास्ते में उसने उसे बिस्कुट खाने को दिए, जिसे खाकर वह बेहोश हो गया। जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन भी गायब है। पीड़ित की बेटी पूजा ने बताया कि बनबसा पहुंचने पर जब उन्होंने पिता को उठाने की कोशिश की तो बेहोश थे।
विज्ञापन


बस के चालक-परिचालक को इस बारे में बताया तो उन्होंने न सिर्फ दुत्कारा, बल्कि पिता को नशे में होने की बात कहते हुए उन्हें बनबसा में ही उतार दिया, जबकि उन्होंने टनकपुर तक का टिकट लिया था। बाद में वे अन्य वाहन से पिता को लेकर टनकपुर अस्पताल पहुंचे और यहां इलाज कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें