जीपों में चस्पा होगी किराया सूची
- फोटो : अमर उजाला
हर प्राइवेट जीप में किराये की लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा होगी। सवारियों से निर्धारित किराये से ज्यादा वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को टैक्सी यूनियन और यातायात पुलिस की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।
यातायात पुलिस के उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने टैक्सी संचालकों से एमवी एक्ट के नियम का पालन करने को कहा। नियमों की अनदेखी वाले वाहनों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। मोटर स्टेशन में सुबह 8.30 बजे के बाद सिर्फ टनकपुर या पिथौरागढ़ रोड को जाने वाली नंबर की जीप ही खड़ी रह सकी। वाहन के कागजात न होने, फिटनेस रहित, ड्राइविंग लाइसेंस बगैर वाहन चलाने वालों की गाड़ी सीज करने की चेतावनी दी गई। यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और संचालक ललित मोहन भट्ट के संचालन में हुई बैठक में संचालकों ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में सहयोग देने की बात कही।
बैठक में सागर मिश्रा, मनोज, अशोक गड़कोटी, मदन मोहन पांडेय, मनोज कुमार, तारादत्त राय, नारायण, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक राम, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह सेठी, मनोज गरसाड़ा, भुवन उप्रेती आदि मौजूद थे।