फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी जीप, पांच घायल

Wed, 04 Apr 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
पाटी के मोलनाजाख के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में समाई बोलेरो वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट-हल्द्वानी मार्ग पर पाटी से 37 किलोमीटर दूर मोलनाजाख के पास एक बोलेरो जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों को इलाज के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई है। बताया गया कि जीप चालक नंदा बल्लभ दुर्घटना के बाद से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि इजट्टाडुंगरा गांव से हल्द्वानी जा रही जीप (यूके 04टीए-4792) बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पाटी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पांच लोगों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लाया गया। दुर्घटना में सुशीला (30) पत्नी महेश, उनके दो बच्चे शैलेश (5), आराधना (3) और गिरीश चंद्र (35) पुत्र लालमणि निवासी इजट्टाडुंगरा और बिशन दत्त (31) पुत्र बची राम निवासी गंवाई गांव घायल हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि बिशन दत्त और सुशीला को लगी अंदरूनी चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों की स्थिति सामान्य होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें